मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल लखनऊ में करेंगे बायोयुग ग्रीन कमांड का शुभारंभ
रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह कल से तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचेंगे। दौरे के पहले दिन रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में बायो युग ग्रीन कमांड-2026 का शुभारंभ करेंगे। यह पहल पारंपरिक प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बायोप्लास्टिक को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत, रक्षा क्षेत्र, शोध संस्थानों और पर्यावरण विशेषज्ञ शामिल होंगे।