प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा आज नई दिल्ली में वार्ता करेंगे

Update: 2026-02-21 05:31 GMT


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला दा सिल्वा आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से संबंधित मुद्दों सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

आकाशवाणी संवाददाता ने बताया है कि भारत और ब्राजील के बीच सौहार्दपूर्ण, घनिष्ठ और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, घनिष्ठ जन-संबंधों और प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर आधारित है।

Similar News