प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 131वां संस्करण होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण ए.आई. आर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा।