तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने का आग्रह किया है। इसके लिए वाणिज्यिक उड़ानों सहित किसी भी परिवहन साधन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। दूतावास ने इस वर्ष 14 जनवरी की अपनी सलाह को दोहराते हुए कहा है कि सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध प्रदर्शनों या रैलियों वाले क्षेत्रों से बचना चाहिए। ईरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने और मीडिया की खबरों पर नज़र रखने को कहा गया है।
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से पासपोर्ट और पहचान पत्र सहित अपने यात्रा और आव्रजन दस्तावेजों को अपने पास रखने का भी अनुरोध किया है। दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दूतावास से cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।