राष्ट्रपति मुर्मु आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के दौरे पर रहेंगी

Update: 2026-02-24 05:22 GMT




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति आज मुंबई के लोक भवन में पी.डी. हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान 'जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत बनाओ' का उद्घाटन करेंगी।

25 फरवरी को राष्ट्रपति बुलढाणा के शेगांव में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026' में शिरकत करेंगी और इसके पश्चात नागपुर में ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा आयोजित 'एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग' के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में भी शामिल होंगी।

26 फरवरी को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और विद्यार्थियों से संवाद करेंगी। राष्ट्रपति 27 फरवरी को राजस्थान के पोखरण में वायुशक्ति अभ्यास की साक्षी बनेंगी।

Similar News