प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। विशेष बात यह रही कि प्रधानमंत्री के नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में यह पहली कैबिनेट बैठक थी। बैठक के दौरान ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ को पारित किया गया।
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमने एक ऐसे भारत का सपना देखा है, जिसकी सोच स्वदेशी हो, जिसका संकल्प आत्मनिर्भरता से जुड़ा हो और जिसकी दिशा सेवा, कर्तव्य तथा समर्पण की त्रिवेणी से प्रेरित हो।”
उन्होंने आगे कहा कि सेवा तीर्थ केवल एक प्रशासनिक परिसर नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक पवित्र केंद्र है।