विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

Update: 2026-03-02 05:54 GMT



विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने भविष्योन्मुखी साझेदारी की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।



कनाडा के प्रधानमंत्री पिछले महीने की 27 तारीख से चार दिन के भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री कार्नी का यह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज दोपहर नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।


वे व्यापार , निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार तथा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग सहित प्रमुख मुद्दों पर सहयोग की भी समीक्षा करेगें। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे।

Similar News