प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज "सतत और सशक्त आर्थिक विकास" विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे। सुबह सवा 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम का संबोधन होगा।
इस विषय के अंतर्गत, चार अलग-अलग वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न क्षेत्रों- विनिर्माण, औद्योगिक उन्नयन और रणनीतिक क्षेत्र, लघु और मध्यम उद्यम, वित्त और बाजार पहुंच, शहरी आर्थिक क्षेत्र और इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई को शामिल किया गया है।
पोस्ट बजट वेबिनार में औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नेतृत्व को सुदृढ़ करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से किए जा रहे दूरदर्शी सुधारों पर फोकस किया जा रहा है।
विचार-विमर्श का मुख्य उद्देश्य इन प्राथमिकताओं को प्रभावी कार्यों में तब्दील करना है। इसके लिए उद्योग जगत के लोगों के अनुभव से मार्गदर्शन लिया जा रहा है, इससे अधिक प्रभावी कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।