पीएम मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को दी जन्मदिन की बधाई

Update: 2026-03-05 05:28 GMT




केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वे अपने विनम्र स्वभाव और लोगों से जुड़ने के लिए जाने जाते हैं।

वे हमारे किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र की तरक्की के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उनकी लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।


Similar News