अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मानेकशॉ केन्द्र में कार्यक्रम को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में मानेकशॉ केन्द्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय के इस आयोजन में महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी उपस्थित रहेंगी।
मंत्रालय ने कहा है कि कार्यक्रम में सशस्त्र बल, पुलिस और अन्य क्षेत्रों सहित 150 मंत्रालयों, विभागों और संगठनों से लगभग एक हजार महिलाएं भाग लेंगी।
कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाएं भी होंगी। पहली चर्चा श्रम संहिता- महिला सशक्तिकरण पर और दूसरी चर्चा स्व सहायता समूह की महिला उद्यमियों पर केंद्रित होगी।