केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में

Update: 2026-03-07 06:08 GMT



केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही, गृह मंत्री राज्य के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप सहित पूरे हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल हरिद्वार का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Similar News