देश में अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी- गृह मंत्री

Update: 2026-03-08 05:59 GMT





केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। वे कल हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लिए ग्यारह सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड संघर्ष के दौर से आगे बढ़कर विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा ळें केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीमांत गांवों के विकास और पलायन रोकने के लिए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका लाभ उत्तराखंड को मिलेगा।

Similar News