मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कथित अपमान की घटना पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए इसकी तीखी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने की भी मांग की।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बंगाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिया गया बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है और इस पद की गरिमा का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति का अपमान करना किसी भी तरह से उचित नहीं है और यह मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह घटना ममता सरकार की घृणित मानसिकता को दर्शाती है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।