पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पूरी टीम आज कोलकाता में उच्च स्तरीय बैठकें करेगी।
आज सुबह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन कर अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत की। आयोग की बेंच सुबह 10 बजे से तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सिलसिलेवार मिलेगी, जिसमें हर दल को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया गया है।
इससे पहले रविवार देर शाम कोलकाता पहुंचते ही टीम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल के साथ एक महत्वपूर्ण प्रारंभिक बैठक की थी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों की जमीनी समीक्षा करना है।