चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

Update: 2026-03-14 06:35 GMT




चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली से कटरा जाने वाली विशेष रेलगाड़ी संख्या 04081 अब 17 मार्च से 30 मार्च तक कुल 14 फेरों के साथ संचालित की जाएगी। वहीं कटरा से नई दिल्ली लौटने वाली रेलगाड़ी संख्या 04082 अब 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।

रेलवे के इस फैसले से नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Similar News