नई दिल्ली में नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के उपरांत श्री नंदकिशोर यादव ने आज नई दिल्ली में देश के प्रमुख नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर नागालैंड की पारंपरिक नागा शॉल भेंट करते हुए उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी शिष्टाचार भेंट की और नागा परंपरा के अनुसार उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
राज्यपाल श्री यादव ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और औपचारिक वार्ता की। साथ ही उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भेंट कर सदन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इन शिष्टाचार मुलाकातों को नागालैंड और केंद्र सरकार के बीच समन्वय और सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।