पश्चिम एशिया संकट: केंद्र सरकार ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई

Update: 2026-03-25 04:54 GMT




पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सरकार ने आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में पश्चिम एशिया संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उपस्थित रह सकते हैं। बता दे कि ये सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में दिए गए भाषण के बाद बुलाई गई है। वहीं पीएम मोदी ने संसद में कहा कि संकट से निपटने के लिए टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।

साथ ही ऊर्जा संकट पर लोगों को इस स्थिति का फायदा न उठाने की चेतावनी दी और राज्य सरकारों से कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने को कहा। इस बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है। विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य के बाद इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी।

Similar News