थाईलैंड में भारत के राजदूत पुनीत ने महाबोधि मंदिर में किया पूजा-अर्चना

Update: 2026-03-26 08:40 GMT




थाईलैंड में भारत के राजदूत पुनीत अग्रवाल ने बोधगया स्थित पवित्र महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान भिक्षुओं द्वारा विशेष मंत्रोच्चार कराया गया।

इस अवसर पर बोधगया महाबोधि मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, बीटीएमसी सदस्य डॉ. अरविंद सिंह तथा श्री किरण लामा ने पारंपरिक ‘खदा’ भेंट कर उनका स्वागत किया। समिति की सचिव ने पुनीत अग्रवाल को महाबोधि मंदिर का प्रतीक चिह्न और बोधि वृक्ष का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।

रॉयल वाट थाई के प्रमुख भिक्षु फ्रामहा निपोन ने भी श्री अग्रवाल और उनके परिवार को खदा अर्पित कर अभिवादन किया।

राजदूत और उनके परिवार ने बोधि वृक्ष सहित पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन किया और दर्शन किए।

Similar News