द. कोरिया के राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे भारत

Update: 2026-04-19 06:50 GMT




दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग आज से भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति ली के साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला किम हे क्यंग, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यवसायिक प्रमुख सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

इस क्रम में राष्ट्रपति ली आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम विषयों पर बातचीत भी करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, जन-संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना शामिल है।

दोनों नेता पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श भी करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।

Similar News