केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। पटना पहुंचने के बाद वे सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का दौरा करेंगे और सूचना प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल नवाचार से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से छपरा जाएंगे, जहां वे नई छपरा-आनंद विहार ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-आनंद विहार ट्रेन सेवा तथा दोहरीघाट-औंरिहार रेल सेवा के वाराणसी तक विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे।
इन नई रेल सेवाओं से बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। दौरे के दौरान रेल मंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे और गिनी गणराज्य के लिए निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन को भी रवाना करेंगे।