राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कल भोपाल पहुंचे। उन्होंने संघ कार्यालय में संघ के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद एम पी नगर में चातुर्मास कर रहे जैन आचार्य समय सागर महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

दोनों के बीच समाज सेवा, शिक्षा, स्वावलंबन और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।