PM ने रद्द की पश्चिम बंगाल में कल प्रस्तावित रैली, कोरोना पर करेंगे बड़ी बैठक....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए बैठक के चलते शुक्रवार की अपनी बंगाल यात्रा रद्द कर दी है. वे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल जाने वाले थे. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी.
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'कल कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठको में हिस्सा लूंगा. इसके कारण पश्चिम बंगाल नहीं जा रहा हूं.'यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए अपने पश्चिम बंगाल दौरे को रद्द किया है. उन्हें यहां रैलियों को संबोधित करना था.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'कल मैं कोरोना महामारी के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करने के लिए उच्च-स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करूंगा. इस वजह से मैं पश्चिम बंगाल नहीं जाऊंगा.' इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति को लेकर गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.
इस दौरान पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाए जाने के रास्तों और विकल्पों पर बातचीत की. बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रालयों और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
अराधना मौर्या