घरेलू उपाय से हटाये कील-मुंहासे यानि पिंपल के दाग ...

Update: 2019-10-07 13:42 GMT


राजश्री - Bachpan Express
पिंपल की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है, और हर कोई चहता है की वो उससे छूटकर पाये। लेकिन सबसे पहले यह समझना बेहद जरूरी है की पिंपल होते कैसे है और हम उसे हटाये कैसे।तो उसके लिए बता दे की मुंहासे दो प्रकार के होते हैं नॉन-इंफ्लेमेटरी और इंफ्लेमेटरी। वाइटहेड और ब्लैकहेड नॉन-इंफ्लेमेटरी मुंहासे होते हैं, वहीं इंफ्लेमेटरी में पैप्युल्स, पस्ट्यूल, नोड्यूल और सिस्ट जैसे मुंहासे आते हैं। इनमें से इंफ्लेमेटरी यानी सूजन वाले मुहांसों से दाग होने का डर होता है।- अब बताते है इसे हटाने के घरेलू उपाय - 1 - एक चम्मच नारियल तेल को अपने हथेलियों पर ले और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर मुंहासों के कारण हुए दाग पर। इसे रात को लगाएं और रातभर लगा रहने दें। फिर अगली सुबह पानी से धो लें। नारियल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई होता है। जो आपकी त्वचा को निखारता है।
2 - एक चम्मच सेब के सिरके को दो चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इसमे थोड़ा पानी मिला लें, ताकि ये अच्छे से घुल जाए। अब इस मिश्रण को रूई की मदद से अपने चेहरे और मुंहासे के दाग पर लगाएं। उसके बाद 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लें। सेब के सिरके में एंटी-माइक्रोबियल गुण है, जो मुंहासों को दूर करता है।

3 - एक कटोरी में संतरे के छिलके पाउडर में और उसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।फिर इस पेस्ट को पिंपल के दाग पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। संतरा कील-मुंहासे के दाग के रंग को हल्का करने में मदद करता हैं।

Similar News