पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चार चरण पूर्ण रूप से समाप्त हो चुके हैं। जिसके बाद पांचवें चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 17 अप्रैल को पांचवें चरण की वोटिंग की जाएगी।

जिस के प्रचार के लिए आज खुद नरेंद्र मोदी वर्धमान में रैली के बाद कल्याणी में जनसभा को संबोधित करते नजर आए। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 चरणों में बहुत ही भारी संख्या में मतदान हुआ है वह अशोल परिवर्तन के लिए है। उन्होंने कहां की जनता द्वारा किया गया मतदान बंगाल के विकास के लिए और बंगाल के लोगों के विकास के लिए है।

संबोधन के दौरान नरेंद्र मोदी ने जमकर ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक हितों के लिए बंगाल के लोगों की हत्या,अपने तोलाबाजों को फायदा पहुंचाने के लिए बंगाल के लोगों से लूट-पाट, अपने सिंडिकेट को ताकतवर बनाने के लिए बंगाल के लोगों से विश्वासघात, दीदी के 10 साल के काम का रिपोर्ट-कार्ड यही है।

उन्होंने संबोधन के दौरान जनता से कहा कि कुछ दिन पहले जब मैं बांग्लादेश गया था तो ओराकान्दी की पवित्र धरती को चरण स्पर्श करने का अवसर मिला था। दीदी को मेरा ओराकान्दी जाना भी पसंद नहीं आया जिसके बाद दीदी ने इस पर भी सवाल खड़े कर दिए।

दीदी 10 साल आपने बंगाल के दलितों-पीड़ितों-शोषितों-वंचितों से कैसे नफरत दिखाई है, ये देश अब देख रहा है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी पर प्रहार करते रहे और अंत में उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

नेहा शाह