देश की 37 और बिहार की 5 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Update: 2026-03-05 05:24 GMT



देश भर में 37 और बिहार में 5 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार में 5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है और 16 मार्च को मतदान होना तय है।

विश्लेषकों के अनुसार, पांच सीटों में से चार सीटों पर एनडीए का कब्जा मजबूत दिख रहा है, जबकि एक सीट महागठबंधन की एकजुटता पर निर्भर कर रही है।

इस संबंध में बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के कद्दावर नेता विजय चौधरी ने कहा कि इतना तो तय है कि पांचों सीटें एनडीए के कब्जे में जाएंगी। संख्या बल के हिसाब से दो सीटें जदयू के उम्मीदवारों के लिए निश्चित होनी चाहिए। वहीं, अन्य दो सीटों पर राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्णय मुख्यमंत्री करेंगे।

विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर भी कहा कि पूरी पार्टी में उनकी राजनीति में आने की चर्चाएं हैं और सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि जिस दिन भी वे आएंगे, पार्टी मिलकर उनका स्वागत करेगी।

Similar News