लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बढ़त, भाजपा पिछड़ी

Update: 2024-06-04 07:21 GMT

लोकसभा चुनाव 2024 के शुरूआती रूझान आ चुके हैं, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भाजपा का बड़ा नुकसान करती दिख रही है। यहां की 42 लोकसभा सीटों में टीएमसी 32 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 9 सीटों पर आगे है।कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। डायमंड हॉर्बर सीट से अभिषेक बनर्जी और कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा आगे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक करीब 3 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। वह अविजीत दास को टक्कर दे रहे हैं। महुआ मोइत्रा भाजपा की अमिता दास को 60,000 वोट से पीछे कर रही हैं।आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह आहलूवालिया से 23,000 वोट से आगे हैं।कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी टीएमसी उम्मीदवार और क्रिकेटर यूसुफ पठान पीछे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी ने 22 सीटें जीती थी। उसे 2014 के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान हुआ था। इस बार उसने टीएमसी पिछला नुकसान पूरा करती दिख रही है।वहीं भाजपा ने 2019 में 18 सीटें जीती थीं, जो 2014 के मुकाबले 14 सीटें अधिक थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उसके पिछले दोनों चुनाव से बड़ा नुकसान हुआ है।भाजपा के बड़े स्थानीय नेता लॉकेट चटर्जी और सुकांत मजूमदार भी पीछे हैं।

Similar News