उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू का जन्मदिन सपा के कार्यकर्ताओं ने धुम धाम से मनाया

Update: 2021-02-13 16:19 GMT


समाजवादी पार्टी की महानगर महिला जिला अध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती सरोजिनी नायडू का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया। गौरवतलब हो कि आज ही के दिन राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता सरोजिनी नायडू का जन्मदिन मनाते हुए 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सरकार को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी महिला अध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम जिला मुख्यालय के पास शास्त्री घाट पर आयोजित किया गया और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर विचार गोष्ठी करके चर्चा की गई महिलाओं की भाजपा सरकार में बड़ी दुर्दशा खराब हुई है।

जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ रही है और महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी की वजह से प्रस्तुत सेवाओं में कमी और पोषण की समस्या भी पैदा हुई है। शिक्षिका आंगनवाड़ी आशा और अन्य नौकरियों में वेतन विसंगति के साथ गरीब निराश्रित महिलाओं के पेंशन की भी समस्या है।

बैंकों में घटती ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल पा रहा है और शिक्षा राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा चिंताजनक है इस उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम चलाकर भाजपा सरकार से मुक्ति का संकल्प लिया समाजवादी पार्टी महिला महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार 2022 में बनी तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा से कड़ा कदम उठाएगी

Tags:    

Similar News