राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Update: 2023-12-10 12:59 GMT

 छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से शाम को राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजभवन से मुख्यमंत्री का काफिला अस्थायी निवास पहुना पहुंचा।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास खाली करने के उपरांत ही साय विधिवत रूप से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्री मंडल का संभावित शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को मंगलवार को सम्पन्न होगा।

Similar News