उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पहुंचे पत्थलगड़ा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का किया अपिल

Update: 2024-05-02 14:56 GMT

चतरा लोकसभा क्षेत्र के पत्थलगड़ा के पावन धरती पर सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा है कि अगर 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प साकार करना है तो चतरा लोकसभा क्षेत्र से स्थानीय लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर 2047 तक विकसित भारत संकल्प में अपना अहम योगदान दें। वहीं उन्होंने कहा कि आज सभी कोई हाथ उठाकर यह संकल्प लें कि कालीचरण सिंह को पांच लाख मतों से विजयी बनाकर संसद भवन भेजने का काम करें जिससे प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत किया जा सके। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया, वह मोदी ने 10 वर्षों में कर दिखाया है।

इतना ही नहीं भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही नहीं, झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील किया। वहीं भाजपा की सरकार बनने के बाद झारखंड भी भ्रष्टाचार मुक्त होने की बात बताई। प्रखंड के प्रसिद्ध लालू मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष कहता है कि लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। सिर्फ विपक्ष का नींद हराम हो गया है उसकी पार्टी खतरे में है, जिससे उसका मनोबल गिरता चला जा रहा है। वहीं राहुल गांधी कहते हैं की अगर हमारी सरकार बनी तो धारा 370 वापस ले आएंगे, हम आप सबको विश्वास दिलाते हैं की राहुल गांधी अपने जीवन में भी धारा 370 को वापस नहीं ला सकते हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था उस पाकिस्तान वाले कब्जे के कश्मीर क्षेत्र में तिरंगा फहराने के लिए चार सौ पार की आवश्यकता है। साथ ही गरीबों को मुफ्त में अनाज, बिजली,पानी और मकान मिलता रहे इसके लिए भी मोदी सरकार को 400 पर की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदी नहीं होते तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होता। आज यहां से संकल्प लेकर जाएं की राम के चरणों में इतना कमल चढ़ाया जाए जिससे झारखंड सहित भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए। उन्होंने आगे कहा कि अगर धारा 370 हटा है तो हर बूथ पर 370 वोट अधिक चाहिए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह,विधायक किशुन कुमार दास, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, अशोक शर्मा, उज्जवल दास, सुजीत भारती, बालेश्वर कुशवाहा सहित सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन बासुदेव दांगी ने किया।

Similar News