बदायूं की जनता इस बार आदित्य यादव को रिकार्ड वोटों से जितायेगी-अखिलेश यादव

Update: 2024-05-02 15:00 GMT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बदायूं में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव और आंवला के लोकसभा प्रत्याशी नीरज मौर्य के लिए चुनावी जनसभा में रिकार्ड वोटों से जिताने की अपील की है।अखिलेश यादव ने सबसे पहले आदित्य यादव के समर्थन में आयोजित विषाल जनसभा में कहा कि बदायूं की जनता इस बार आदित्य यादव को रिकार्ड वोटों से जितायेगी। बदायूं का माहौल देखकर भाजपा के तोते उड़ गये। बदायूं की धरती ने हमेषा देश और दुनिया के लिए एकता और भाईचारे का संदेश दिया है।

यहां की मिलीजुली संस्कृति और गंगाजमुनी तहजीब की पहचान सबसे अलग है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग देश के संविधान और जनता की जान के पीछे पड़े हैं। वैक्सीन लगवाकर लोगों के सामने संकट पैदा किया है। कोरोना वैक्सीन को लेकर जो रिपोर्ट आयी है वह गंभीर है। भाजपा के लोग आपदा में अवसर तलाषते हैं। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी चंदा वसूल लिया। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर जिस तरह की वसूली की वैसी वसूली दुनिया में किसी राजनीतिक दल ने नहीं की है। भाजपा ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों से ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाकर वसूली की है। भारी भ्रष्टाचार किया है। वसूली के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। भाजपा से देश के संविधान को खतरा है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस साल में झूठी बातें और झूठे वादे किये हैं। भाजपा नेताओं ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन आय दोगुनी नहीं हुई।

महंगाई कई गुना बढ़ गयी। भाजपा की केन्द्र सरकार किसान की फसल और जमीन लूटने के लिए तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। अगर तीनों काले कानून लागू हो जाते तो किसानों की फसलों पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाता। किसान बर्बाद हो जाता। किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। धरना दिया। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे रहे। अंततः केन्द्र सरकार को झुकना पड़ा। तीनों काले कानून वापस हुए। उस आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हुए लेकिन भाजपा ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया।

श्री यादव ने कहा कि जिस दिन किसानों को फसलों की एमएसपी का अधिकार मिल जाएगा, किसान खुशहाल हो जाएगा। देश विकसित होने की तरफ बढ़ जाएगा। भाजपा को जब वोट लेना था तब गरीबों को राशन के साथ रिफाइंड तेल और अन्य चीजें दे रहे थे। अब सब बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गुणवत्ता के साथ राशन के साथ पौष्टिक आटा और मोबाइल डाटा फ्री देंगे। बिना डाटा के आज कुछ नहीं हो रहा है। मोबाइल चलाने और जानकारी हासिल करने के लिए डाटा जरूरी है। भाजपा की दस साल की सरकार में एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने दस साल में किसानों का साथ नहीं दिया सिर्फ उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। सरकार ने उद्योगपतियोें का 15 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया। किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। इंडिया गठबंधन सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे। भाजपा गरीबों, किसानों का कर्ज नहीं माफ करती है।

भाजपा ने 5 करोड़ रूपये से ज्यादा कर्ज लेने वालों का कर्ज माफ किया है। किसानों के साथ भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया। भाजपा सरकार के फैसलों से नौजवानों की नौकरियां छिन गयी। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये। भाजपा सरकार में एक नहीं दस भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गये है। सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराये हैं जिससे कि नौकरी और आरक्षण न देना पड़े। पूरे देश का किसान और नौजवान भाजपा को हटा रहा है। भाजपा नेताओं के भाषण बदल गये हैं। भाजपा देश मे चार सौ सीटें हारने जा रही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संस्थाओं को निजी हाथों में बेंच रही है। अगर सब बिक जायेगा तो युवाओं को नौकरी और आरक्षण कैसे मिलेगा? भाजपा संविधान में दिए हुए अधिकारों को छीन रही है। भाजपा पीडीए परिवार को धोखा दे रही है। भाजपा संविधान की भक्षक है। निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं है। देश के 83 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। संविधान न्याय का रास्ता दिखाता है और अधिकार दिलाता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए परिवार से घबराई है। पीडीए परिवार एनडीए को हरायेगा। इंडिया गठबंधन को मजबूत करेगा। पहले-दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के पैर उखड़ गये हैं। उनकी भाषा बदल गयी है। समाजवादी सरकार ने बदायूं को मेडिकल कॉलेज दिया, गरीबों को मुफ्त इलाज मिलता लेकिन भाजपा ने बर्बाद कर दिया। भाजपा ने एम्बुलेंस सेवा और डायल 100 पुलिस सेवा को भी बर्बाद कर दिया।

समाजवादियों का दिया लैपटॉप आज भी चल रहा है। भाजपा सरकार ने लैपटॉप नहीं दिया। किसानों की यूरिया खाद की बोरी से पांच-पांच किलो खाद चोरी कर ली। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ रही है। बेईमानी हो रही है। श्री यादव ने कहा कि तीसरे चरण की सभी लोकसभा सीटें समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन रिकार्ड वोटो से जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा ढ़ोगी, षडयंत्रकारी, छलावा करने वाली पार्टी है। बदायूं की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। समाजवादी पार्टी की रिकार्ड वोटों से जीत होगी। समाजवादी पार्टी बदायूं का विकास करेगी।

जनता की आवाज बुलन्द करेगी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने बदायूं से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव को रिकार्ड वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आदित्य यादव की जीत नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि होगी। जनसभा को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व विधायक आबिद रजा, जिलाध्यक्ष आशीष यादव समेत अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, शादाब फातिमा और रचित गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया।अखिलेश यादव ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री नीरज मौर्य को भारी मतों से जिताने की अपील की है।  

Similar News