भाजपा ने गौमांस बेचने वाली कंपनी से १०० करोड़ रुपए चंदा लिया : दिग्विजय सिंह

Update: 2024-05-05 13:25 GMT

दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के नाम पर गौमांस बेचने वाली कंपनी से १०० करोड़ रुपए का चंदा लिया है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर भाजपा को गौ माता का विरोधी बताया है। नुक्कड़ सभा में मंच से भाषण देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में गौ माता दाना पानी के लिए तरस गई है।

दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शासन में कई गौशलााएं खोली गई थी। गौ माता के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई। लेकिन आज भाजपा शासन में गौमाता सड़कों पर मारी-मारी घूम रही हैं। जीवन का आखिरी चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद रेाडमल नागर ने क्षेत्र में कुछ नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता के समर्थन के कारण भारतवर्ष ने मुझे पहचान मिली है।

Similar News