जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का हुआ मतदान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Update: 2024-09-27 10:04 GMT



 जम्मू कश्मीर में दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जम्मू कश्मीर के रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामनगर विधान सभा क्षेत्र की जनता सुरक्षा, सुशासन और विकास का कमल खिलाने को तैयार है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होने कहा कि यह नया भारत है यहां खून की नदियां नहीं बहती हैं, ये अपनी सुरक्षा करना जानता है।

Similar News