दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ रहा है। पांच फरवरी के मतदान का दिन जैसे-जैसे निकट आ रहा है सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता प्रचार में जी-जान से जुट गए हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता रैलियों और रोड-शो से लेकर घर-घर जाकर भी प्रचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के करतार नगर में रैली कर सकते हैं। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम बादली और तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में जन-सभाएं करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जयराम रमेश और देवेन्‍द्र यादव का आज पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम है।