भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची आज जिलेवार घोषित की जाएगी। हालांकि आपसी विवाद को देखते हुए एक दर्जन से अधिक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा रोक ली गई है। इस प्रकार भाजपा के संगठनात्मक 98 में से 80 से अधिक जिलों की घोषणा ही हो पाएगी। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के निर्देश पर उन जिलों के चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक संबंधित जिलों के लिए रवाना हो चुके है।
जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा दोपहर 02 बजे सभी जिलों में एक साथ जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर हर जिले में एक बड़ा नेता या मंत्री भी मौजूद रहेगा। जिलाध्यक्ष इस बार बहुत महत्वपूर्ण है। क्योकिं पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों के लिये उनका अनुमोदन आवश्यक होगा। इसलिये विधायक सांसद और भाजपा नेता अपने गुट का जिलाध्यक्ष बनवाने की पैरवी कर रहे हैं। आज जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद यह तय हो जायेगा कि किसकी संगठन में चली है।