पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंत्री मंडल में किया बदलाव 5 मंत्रियों की हुई छुट्टी

Update: 2021-09-25 16:21 GMT
पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंत्री मंडल में किया बदलाव 5 मंत्रियों की हुई छुट्टी
  • whatsapp icon


पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्री मंडल में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। चरणजीत चन्नी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट के 5 मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। अभी कांग्रेस में कलह वैसे ही बनी थी और चन्नी ने ऐसा फैसला लेकर एक बार और कांग्रेस में कलह बढ़ा दी। कल पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है।

6 नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग चुकी है और कल शाम साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कैबिनेट बदल रहे हैं और आज उन्होंने राज्यपाल से भी मुलाकात की।

कैप्टन के समर्थक मंत्रियों को उनके पद से हटाने का फैसला हो चुका है। 6 नए चेहरों को पंजाब कैबिनेट में जगह मिल रही है। एक बार फिर से पंजाब कांग्रेस में बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News