बिहार में भारतीय जनता पार्टी और नीतीश जी की सरकार बनेगी : सत्येन्द्र सिंह

Update: 2020-11-05 18:04 GMT

 भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सत्येन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जो करले बिहार में भारतीय जनता पार्टी और नीतीश जी के गठबंधन की ही सरकार बनेगी \ उन्होंने कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और सभी को पता है की भारत का विकास कौन कर सकता है \ बिहार में लालू के जंगल राज से मुक्ति दिलाने का काम नीतीश जी ने किया है \

आज जनता उनके विकास और मोदी जी के नेतृत्व की कायल है और उनको ही पुनः सरकार बनाते देखना चाहती है \ आज विकास हर ओर है और भ्रष्टाचार पर जोरदार प्रहार हो रहा है जिसके कारण ये लोग बौखला गए है \

सत्येन्द्र सिंह ने कहा की आने वाले समय में नीतीश जी ही बिहार का नेतृत्व करेंगे \

Similar News