मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात
जयपुर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल गुरुवार शाम नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति और हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया।