लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजेस्वी यादव आज मना रहे अपना जन्मदिन, फैंस और समर्थक दे रहे शुभकामनाएँ......

Update: 2020-11-09 13:55 GMT


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. तेजस्वी यादव को उनके 31 वें जन्मदिन पर देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। आधी रात को जहां उनके परिवार ने केक काटकर बर्थ डे सेलिब्रेट किया तो वहीं सोशल मीडिया के विभिन्न जगहों पर भी तेजस्वी यादव के प्रशंसक फैंस और समर्थक उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उधर कल 10 नवंबर को बिहार चुनाव की मतगणना होनी है। पिता लालू प्रसाद ने फोन पर बेटे तेजस्‍वी को बधाई दी और जनता द्वारा मंगलवार को बड़ा तोहफा मिलने की बात कही है। तेजस्वी यादव इस बार के चुनाव में महागठबंधन की तरफ से सीएम पद की उम्मीदवार हैं और एग्जिट पोल में उनको बिहार की सत्ता के काफी करीब दिखाया गया है, ऐसे में कल यानी मंगलवार को होने वाले मतगणना में ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम होंगे। इससे पहले तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी उन को बर्थडे विश किया है। संभावना जताई जा रही है कि 10 नवंबर को चुनाव का रिजल्ट जारी होने के बाद वे बुधवार यानि 11 नवंबर को पिता लालू प्रसाद का आशीर्वाद लेने रांची आ सकते हैं। इधर, लालू प्रसाद फिलहाल 27 नवंबर तक जेल में ही रहेंगे। 27 नवंबर की सुनवाई के बाद उन्हेंं बेल मिलने की संभावना है।

अराधना मौर्या

Similar News