हरियाणा के मुख्यमंत्री का आरोप- प्रायोजित तरीके से चलाया जा रहा किसान कृषि आंदोलन।

Update: 2020-11-29 10:51 GMT


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि यह किसान आंदोलन विशेष रूप से राजनीतिक दलों द्वारा पंजाब से चलाया जा रहा है। मैं हरियाणा के किसानों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस आंदोलन में अपना समर्थन नहीं दिया।

मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम जिला में लोक संपर्क एवं निवारण समिति की अध्यक्षता की बैठक के लिए पहुंचे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि हमने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को कई बार संपर्क करने की कोशिश की 6 से 7 बार फोन भी लगाया गया पर उनके स्टाफ मेंबर द्वारा पता चलता था कि सर अभी व्यस्त हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक भी बार हमसे वापस संपर्क करना जरूरी नहीं समझा ऐसा 6 सालों में पहली बार हुआ है। मुख्यमंत्री अपनी व्यस्तता के कारण कभी-कभी आधे घंटे बाद फोन करते थे पर वार्तालाप पूरी होती थी ।पर ऐसा पहली बार हुआ जब एक मुख्यमंत्री दूसरे मुख्यमंत्री से बात करने के लिए कॉल पर कॉल करता रहा पर कोई जवाब नहीं मिला ।

मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन पर राजनीति की रोटियां भी से की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि हम किसानों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के पीछे पंजाब सरकार जिम्मेदार है, बिल्कुल ऐसा लगता है और उनके ऑफिस के होल्डर्स आंदोलन में सबसे आगे आगे चल रहे थे। उन्होंने हरियाणा की के किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि हरियाणा के किसान इस आंदोलन में शामिल नहीं हुए।

साथ ही पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि सरकार मासूम किसानों का फायदा उठाकर उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रही है पर उनकी यह कोशिश जरूर नाकाम होगी पंजाब सरकार पूरी तरह से ठप हो चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 6 से 7 बार पंजाब के मुख्यमंत्री को फोन करने के बावजूद एक भी बार बात नहीं हो पाई। जबकि वह जानते हैं की किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजनीति की रोटियां सेकने का आरोप नेताओं पर लगाया।

नेहा शाह

Similar News