तारिक अनवर बोले - हैदराबाद में त्रिशंकु नतीजे आने के बाद ओवैसी के साथ काम करें भाजपा
आपको बता दें कि शनिवार की रात हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे जनता के सामने आ चुके थे। हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा वहीं बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की। ग्रेटर हैदराबाद चुनाव में कांग्रेस को इस बार सिर्फ 2 सीटों की जीत मिली परंतु फिर भी चुनाव के नतीजे त्रिशंकु आए हैं, जिसके बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी प्रमुख तारिक अनवर बोले "हैदराबाद नगर निगम चुनाव के परिणाम त्रिशंकु रूप में आए हैं।
अकेले नगर निगम में कोई सक्षम नहीं है। बेहतर यही होगा कि ओवैसी की एम आई एम और बीजेपी मिलकर निगम बनाए क्योंकि दोनों वैचारिक रूप से एक ही है। जब कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ बीजेपी सरकार बना सकती है तो हैदराबाद में ओवैसी के साथ क्यों नहीं।"
आपको बता दें कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव मे निराशाजनक परिणाम के बाद कांग्रेस प्रमुख एवं सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने यह घोषणा की है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। डैडी ने कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति से नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा था।
यदि आपको नतीजों के परिणाम बताएं तो वह बेहद अचंभित कर देने वाले होंगे। कुछ दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब ग्रेटर हैदराबाद में रोड रैली में निकले तो लोगों का उत्साह जबरदस्त देखने को मिला। पूरा हैदराबाद 'शेर आया शेर आया'के नारों से गूंज रहा था।
आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी की सभी बड़ी ताकत दो को झोंक दिया। स्मृति ईरानी से लेकर तेजस्वी सूर्या व गृहमंत्री अमित शाह तथा उनके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक प्रचार व प्रसार के लिए हैदराबाद आए। बीजेपी को अपनी प्रचंड जीत का आभास तभी हो गया था जब योगी आदित्यनाथ के जाने पर लोगों का जबरदस्त उस्ताद देखने को मिला।
कल के आए नतीजों के मुताबिक भाजपा एक बड़ी छलांग लगाते हुए 48 सीटों पर कब्जा करते हुए पाई गई।
जिससे हैदराबाद की स्थिति कुछ त्रिशंकु जैसी बन गई है। हैदराबाद की सत्ताधारी टीआरएस पार्टी 99 से लुढ़क कर 55 सीटों पर आ गई। वही असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा 44 सीट जीतकर व तीसरे स्थान पर ही रह गए उन्हें इस बार सिर्फ 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
इससे पहले के नतीजों की गति देखी तो भाजपा को सिर्फ 4 सीटों से संतोष करना पड़ा था तथा 2020 नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 12 गुना लंबी छलांग लगाते हुए 48 सीटें हासिल की।
जिसके बाद त्रिशंकु जैसी स्थिति बन गई है क्योंकि निगम में रहने के लिए किसी एक का समर्थन चाहिए होगा।
जिसके बाद तारिक अनवर ने ट्वीट करते हुए कहा कि "यदि भाजपा कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ गठबंधन करके सरकार बना सकती है तो असदुद्दीन ओवैसी के साथ क्या परेशानी होगी।" जिसके बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है अब देखना यह है कि भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह व समस्त भाजपा हैदराबाद के लिए क्या तय करती है।
नेहा शाह