बिहार सरकार के बेहतरीन प्रयासों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना काल बिहार के काम की सराहना जहां पूरे भारत में हो रही थी वहीं अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। महामारी के दौरान बिहार एक ऐसा राज्य बनकर सामने आया जिसने सारे ऐतिहात बरतें। लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया व महामारी का संक्रमण रोकने में सफल रहा। इसके लिए बिहार पुलिस की सराहना जितनी ही की जाए वह कम होगी। क्योंकि महामारी के दौरान बिहार पुलिस चप्पे-चप्पे पर खड़े होकर लोगों को बाहर ना निकलने की नसीहत दे रही थी।
इसी के साथ कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने में बिहार में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।आपको बता दें मुख्यमंत्री सचिवालय और आपदा प्रबंधन विभाग को कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे अच्छा काम करने के लिए विजेता चुना गया है। अब राष्ट्रपति द्वारा बिहार को डिजिटल इंडिया अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से छह श्रेणियों में 190 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी।
महामारी के दौरान बिहार जाने वाले सभी लोगों ने वहां के नियमों को लेकर सतर्कता बरतने की कहानी बताई। लोगों ने बताया कि किस तरह से बिहार में महामारी से जुड़े हर कानून का पालन किया जा रहा है। छठ पूजा जैसे महापर्व के दौरान भी लोगों ने सोशल - डिस्टेंसिंग का पालन किया।
नेहा शाह