क्रिकेट की आड़ में मोटेरा स्टेडियम के बाहर चल रही कालाबाजारी

Update: 2021-02-25 14:23 GMT



गुजरात के अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो हाल ही में इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रख दिया गया है। जिसके बाद से विवाद भी हो रहा था। हालांकि विवादों के बीच ही वहाँ भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है।

टिकट्स के लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा रही। हालांकि, टिकट ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही स्टेडियम के बाहर खिड़की से दिया जा रहा है। इसके चलते लंबी लाइन लगी है। जिसको देख कर लोग कालाबाजारी भी जमकर कर रहे है। 300 रुपए का टिकट 500 में बेचा जा रहा है।

वहां टिकट बेचने वाले कह रहे है 300 वाली टिकट ले जाओ, फिर जहां चाहे बैठ जाओ। इसमें स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास ही टिकट ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। वहाँ के लोगों से पूछने पर लोगों का कहना है कि 300 का 500 में मिलेगा। बस ये टिकट लो और अंदर जाने के बाद जहां चाहे, वहां बैठ जाओ। वहां चेकिंग नहीं हो रही। जल्दी बताओ चाहिए या नहीं?



अदिती गुप्ता

Similar News