महिला दिवस के दिन पंजाब सरकरा ने बड़ा ऐलान किया है. मौजूदा बजट पेश करते हुए सरकार ने कहा है कि अब सरकारी बसों में महिलओं मुफ्त सुविधा दी जाएगी. महिलाओं, बुजुर्गों, सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़े एलान किए गए हैं।
यह कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इसके अलावा सरकारी विद्यार्थी भी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे. पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सोमवार को 2021-22 के लिये राज्य का 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के देखते हुए इस बजट पर हर किसी की नजरें टिकी हैं.
अपने बजट में पंजाब सरकार ने 1.13 लाख किसानों का 1186 करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का ऐलान किया है. साथ ही भूमिहीन किसानों को वित्त वर्ष 2021-22 में 526 करोड़ रुपये का लोन माफ किया जा रहा है. पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण के लिए 92 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. कक्षा बारवीं के स्टूडेंट को स्मार्टफोन देने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं |
पंजाब सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए 3882 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के लिए 150 करोड़ रुपये दिए गए. सरकार ने शिरोमणि पुरस्कार की 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की है. वहीं पंजाब साहित्य रत्न पुरस्कार की रकम भी बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख की गई है.
अराधना मौर्या