अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी इस हरकत की वजह से बर्गर किंग हुआ ट्रोल, सोशल मीडिया पर हंगामा...

Update: 2021-03-09 06:45 GMT



महिला दिवस के शुभअवसर पर बर्गर किंग के एक ट्वीट करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दी थीं, लेकिन कंपनी के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फूड चेन चलाने वाली कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'औरतों की जगह किचन में है।' जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसके बाद लोगों ने दुनियाभर में इस कंपनी को ट्विटर पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हालांकि फिर इस कंपनी ने अपने ही ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, 'हमारे किचन में सिर्फ 20 प्रतिशत शेफ ही महिलाएं हैं। अगर वह हमारे साथ जुड़ना चाहती हैं तो स्वागत है। हम इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर लिंगानुपात को बदलना चाहते हैं। इसको लेकर हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं।'

इसके बाद भी जब यूजर्स ट्रोल करते रहे तब बर्गर किंग ने और भी कई रिप्लाई करते हुए अपनी गलती सुधारने की कोशिश की। बर्गर किंग ने आगे लिखा, 'हमें महिलाओं के लिए एक नया स्कॉलरशिप प्रोग्राम लॉन्च करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।

इससे बर्गर किंग के महिला कर्मचारियों को अपने सपने को पूरा करने में मदद मिलेगी। बर्गर किंग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि माफी मांगने के बाद हमने अपने अपने पुराने ट्वीट को हटाने का फैसला किया है। हमने पाया कि हमारे ट्वीट के बाद लोग गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम ऐसे शब्दों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं।

अराधना मौर्या

Similar News