दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है, जो देश छोड़कर जाने की फिराक में था। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही धर दबोचा गया है।
इसके अलावा पुलिसकर्मियों में पर फर्सा से हमला करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मनिंदरजीत सिंह को आईजीआई हवाई अड्डे पर जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया। मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था और वह पहले से दो आपराधिक मामलों में वांछित था।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनजिंदर जीत सिंह ब्रिटेन में रहता है. इसे आईजीआई एयरपोर्ट से पकड़ा गया. दावा है कि जीत सिंह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भागने की फिराक में था. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी था. वहीं दूसरा आरोपी खेमप्रीत सिंह है, जिसने फरसे के साथ एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था. यह भी तब से फरार था. खेमप्रीत की गिरफ्तारी के लिए भी दिल्ली पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी,|
लेकिन वह फरार हो जा रहा था. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली थी कि खेमप्रीत खयाला में छिपा हुआ था. इसके बाद घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ था और कई बैरिकेड्स तोड़े थे.
अराधना मौर्या