आज महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है। इसको लेकर बुधवार की रात से ही हरकी पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है |हजारों की संख्या में लोग महाशिवरात्रि पर गंगा में स्नान करने आए हैं।प्रशासन ने कोरोना वायरस को देखते हुए कोविड एसओपी लागू की है।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि पर आज कुंभनगरी हरिद्वार में पहला शाही स्नान को लेकर ट्वीट किया है |
बुधवार को अपने पहले निर्णय में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए।कुंभ की भव्यता और दिव्यता सुनिश्चित की जाए ऐसी निर्देश दिए गए हैं।