आज आ सकता है एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक....

Update: 2021-03-15 06:15 GMT



कर्मचारी चयन आयोग को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार 15 मार्च, 2021 को दिल्ली पुलिस परीक्षा 2020 में कांस्टेबल पुरुष और महिला के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है.

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम ssc.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे. आयोग ने 27 नवंबर से 14 दिसंबर, 2020 तक कंप्यूटर आधारित दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा का आयोजन एसएससी की तरफ से 5 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए किया गया था. कुल पदों की संख्या 5846 है. जिनमें से 3433 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबल और 1944 रिक्तियां महिला कांस्टेबल पदों के लिए हैं. इन कुल पदों में से  243 पद कमांडो और 226 पद एक्स-सर्विसमैन व अन्य के लिए थे.

अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर (कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट सीधे देख सकते हैं.

अराधना मौर्या

Similar News