प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल का मोर्चा संभाला- एक दिन में दो रैलियां करेंगे संबोधित
बंगाल विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर केंद्र सरकार ने अपने सारे बड़े चेहरों को प्रचार के लिए उतार दिया है वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने गठबंधन की घोषणा करके बीजेपी के पैरों तले जमीन खिसका दी है। आज पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ दो रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल आने से पहले कहा था कि बंगाल व असम की जनता के मन में परिवर्तन की भावना जागृत हो चुकी है और भाजपा का सुशासन का एजेंडा लोगों के मन में अपनी जगह बना रहा है।
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह 18 मार्च को बंगाल में रैली करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे 18 मार्च को पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। मैं पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है। भाजपा के सुशासन का एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा।
ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग को जनता का आशीर्वाद चाहिए। पश्चिम बंगाल का चुनाव 8 चरणों में संपन्न होगा। जबकि असम में या चुनाव तीन चरणों में ही पूरा कर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की जनता 27 मार्च से वोट डालना शुरू करेगी। पहले चरण में 30 सीटों पर 27 मार्च को वोटिंग होगी। 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पांच राज्यों में एक साथ 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नेहा शाह