उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का एक और विवादित बयान, कहा-ज्यादा राशन चाहिए था, तो ज्यादा बच्चे पैदा करते

Update: 2021-03-22 07:20 GMT

 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आजकल एक के बाद एक अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. ,  एक सार्वजनिक सभा के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया और कहा कि सरकार ने मदद के रूप में जो अनाज बांटा उसका फायदा 20 सदस्यों के परिवार को ज्यादा हुआ |

जबकि 2 सदस्यों का परिवार इसका पूरा लाभ नहीं उठा सका इसलिए 2 सदस्यों का परिवार 20 सदस्यों के परिवार से जलता है. मुख्यमंत्री के इस बयान ने उन्हें बुरी तरह फंसा दिया है. वैसे ये उनका पहला विवादित बयान नहीं है इससे पहले भी वो ऐसा ही एक बयान लड़कियों की फटी जींस पहनने पर दे चुके हैं.

कोविड 19 के समय लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने राशन देने का ऐलान किया था जिसके चलते लोगों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया गया और जिसके 20 बच्चे थे उसके पास एक क्विंटल राशन आया, जबकि जिसके पास दो बच्चे थे उसके पास सिर्फ 10 किलोग्राम ही आया. इस पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि 'इसमें दोष किसका है? अगर 20 बच्चे पैदा किए होते तो एक क्विंटल मिलता, 2 बच्चे किए तो 10 किलो मिला अब इसमें जलन किस बात की है ज्यादा राशन के लिए ज्यादा बच्चे करने चाहिए थे|

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने बयानों के चलते नए- नए विवाद पैदा कर रहे हैं इस बयान के बाद से विपक्ष लगातार उन पर कटाक्ष कर रहा है.

Similar News