कोरोना से बचाव के लिए मध्य प्रदेश रोको-टोको 'संकल्प' अभियान की शुरुआत...

Update: 2021-03-23 07:30 GMT


मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए शिवराज सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता को कोरोना नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रोको-टोको 'संकल्प' अभियान की शुरुआत की है. सीएम ने पुराने शहर में स्थित कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पहुंचकर इस अभियान का शुभारंभ किया. इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 2 मिनट के लिए सायरन बजाया गया.

सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों से मास्क लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस सभी के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं. लेकिन हम अगर कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करें, तो इसे मात दे सकते हैं. गौरतलब है कि सीएम शिवराज ने इससे पहले लोगों से अपील करते हुए ट्वीट में लिखा था कि 'मेरी होली मेरे घर' इस बार सभी नागरिक घर पर ही होली का त्योहार मनाएं.

कोरोना के बढ़ते मामलों से सरकार की चिंता बढ़ रही है. त्योहारों को देखते हुए होली के त्यौहार में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. मेरी होली मेरा घर. मध्यप्रदेश में जिम्मेदार महकमें को ढील दे दी गई. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जो बंदिशे लगाई गई थीं, वे सब खत्म कर दी गई. नतीजा रहा कि कोरोना बेकाबू हो गया. हर दिन जो कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा होने लगा.

अराधना मौर्या

Similar News